अडानी जी सरकार की मदद से एक दिन में 1600 करोड़ रुपए कमा रहे - प्रियंका गांधी

उज्जैन(मध्य प्रदेश), 6 नवंबर - कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, उज्जैन में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है। आपके प्रदेश(मध्य प्रदेश) में हर रोज़ 17 महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है। महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं, अब आपके सामने चुनाव है, आप चुनिए की क्या आपको फिर से इन्हें 5 साल देना है कि आप पर भ्रष्टाचार, अत्याचार, अपराध बढ़े। कल केंद्र के कृषि मंत्री के बेटे का एक वीडियो सामने आया जिसमें हजारों करोड़ की बातें हो रही हैं। वहां अडानी जी सरकार की मदद से एक दिन में 1600 करोड़ रुपए कमा रहे हैं और देश का किसान एक दिन में 27 रुपए कमा रहा है।"