कांग्रेस मुसलमानों को 12% आरक्षण देने की बात करती है- हिमंता बिस्व सरमा

तेलंगाना, 22 नवम्बर - असम CM हिमंता बिस्व सरमा ने कहा, "कांग्रेस, BRS और ओवैसी एक हैं। कांग्रेस मुसलमानों को 12% आरक्षण देने की बात करती है, KCR और ओवैसी भी यही कह रहे हैं। भाजपा कह रही है कि धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं होना चाहिए। हमें सीट कम मिले या ज्यादा हम BRS के साथ सरकार नहीं बनाएंगे लेकिन कांग्रेस BRS के साथ सरकार बना लेगी।"