केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर निशाना


 नई दिल्ली, 24 नवम्बर -चुनाव आयोग द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके बयान पर कारण बताओ नोटिस जारी करने पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया, "राहुल गांधी और उनके परिवार का काम देश के निर्णय के खिलाफ गाली देना है।... कांग्रेस के जो भ्रष्ट लोग हैं वो पचा नहीं पा रहे हैं। वो लोग पहले देश को अपनी जागीर मानते थे, सामान्य गरीब घर के लोग उनके गद्दी पर कैसे बैठे गए, उनके मन में इसकी पीड़ा है इसलिए वे प्रधानमंत्री को अपशब्द बोलकर निंदित कर रहे हैं। वे भूल रहे हैं कि जो हिमालय पर पत्थर उछालते हैं वो पत्थर उन पर ही गिरता है।...जो नेशनल हेराल्ड केस में बेल पर हैं वो लोग देश के निर्णय को गाली देते हैं ये बहुत ही घृणित काम है।"