फ्लाइट में महिला यात्री की गई जान


नई दिल्ली, 26 दिसम्बर - दरभंगा से मुंबई जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। कारण यह था कि विमान में एक बुजुर्ग महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ते देख पायलट ने विमान को आपात स्थिति में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। इसके बाद आननफानन में महिला को अस्पातल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषितकर दिया  बुजुर्ग महिला अपने पोते के साथ मुंबई जा रही थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।