राहुल गांधी की यात्रा देश की अखंडता और एकता के लिए महत्वपूर्ण थी- सुखविंदर सिंह सुक्खू 

नई दिल्ली, 27 दिसम्बर - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "ये बैठक लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हुई है। लोकसभा चुनाव में कैसे आगे जाना है और किस प्रकार अपनी जीत सुनिश्चित करनी है इस पर बैठक हुई है... राहुल गांधी की यात्रा देश की अखंडता और एकता के लिए महत्वपूर्ण थी... इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के मुद्दे विभिन्न जगहों पर जाएंगे।"