'हैं तैयार हम' रैली पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का बयान 

नागपुर, 28 दिसंबर - 'हैं तैयार हम' रैली पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा, "ये देश के लिए गौरव का दिन है। कांग्रेस का ये 139वां स्थापना दिवस है। ये हम सब भारतीयों का इतिहास है। हमारा चाहे राजनीतिक पृष्टभूमि हो या ना हो लेकिन अगर हम भारत देश में पैदा हुए हैं तो इस बात को हम गर्व से स्वीकार करते हैं कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई और उसके बाद देश के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।"