राजस्थान में 22 मंत्रियों ने शपथ ली, 12 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्री बने

जयपुर, 30 दिसंबर - राजस्थान मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। भजन लाल शर्मा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 15 दिन बाद राजस्थान में कुल 22 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें 12 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्री बनाए गए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है।