अयोध्या राम मंदिर पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बयान 

इंदौर, 3 जनवरी - अयोध्या राम मंदिर पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, " जिस राम लला की मूर्ति पर सारा झगड़ा हुआ, वो मूर्ति कहां है? वो मूर्ति स्थापित क्यों नहीं हुई। नई मूर्ति की आवश्यकता क्या पड़ी।"