दो महिला तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से अवैध नशे का सामान बरामद

नई दिल्ली, 4 जनवरी - बिसरख थाना पुलिस ने अवैध गांजे की बिक्री करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया।पुलिस ने बिसरख थाना क्षेत्र के हैबतपुर निवासी कमला को 1 किलो 100 ग्राम और हैबतपुर की ही रोशना को एक किलो गांजे के साथ पकड़ा। इन्हें गंगन पब्लिक स्कूल नया हैबतपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।