'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को लेकर मणिपुर में लोगों की प्रतिक्रिया अद्भुत रही : जयराम रमेश

नई दिल्ली, 15 जनवरी - कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मणिपुर से हम नागालैंड में प्रवेश कर रहे हैं। आज रात से नागालैंड में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकलेगी। मणिपुर में लोगों की प्रतिक्रिया अद्भुत थी। लगभग 7-8 संगठनों के लोगों ने राहुल गांधी से मुलाकात की, अपना दुख-दर्द साझा किया और उनसे लंबी बातचीत की।