चंडीगढ़ मेयर का चुनाव 23 जनवरी तक के लिए स्थगित

चंडीगढ़, 18 जनवरी- चंडीगढ़ में सियासी तापमान उस समय गर्म हो गया जब पता चला कि चंडीगढ़ मेयर का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। जानकारी मिलते ही आप और कांग्रेस पार्टियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके नेताओं-कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के बाहर हंगामा किया। इस बीच चंडीगढ़ मेयर का चुनाव 23 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।