कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर ब्रजेश पाठक का बयान 

नई दिल्ली, 24 जनवरी - कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, " प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत बड़ा काम किया है। ये निर्णय दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी वास्तव में सर्वमान्य नेता है। कर्पूरी ठाकुर  का पूरा जीवन पिछड़ों और प्रताड़ित लोगों की सेवा में बीत गया, लेकिन आज तक किसी भी सरकार ने उन्हें इस प्रकार का सम्मान देने का नहीं सोचा।