प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने असम की जनता के साथ अन्याय किया है : जयराम रमेश

नई दिल्ली, 25 जनवरी - कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, "हिमंत बिस्वा सरमा कुछ भी कहें... उनको जो भी करना है वो करें हमें जो करना है हम करते रहेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समय राहुल गांधी ने देश के सामने 5 न्याय रखे थे। युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, भागिदारी न्याय और श्रमिक न्याय प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने असम की जनता के साथ अन्याय किया है कि उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री बनाया जो सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री निकला।"