पीएम मोदी और भाजपा का उद्देश्य राम मंदिर का निर्माण नहीं था - दिग्विजय सिंह

रतलाम (मध्य प्रदेश), 29 जनवरी - कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "पीएम मोदी और भाजपा का उद्देश्य राम मंदिर का निर्माण नहीं था, भगवान राम का जन्म राम नवमी पर हुआ था तो वे लोग 2-3 महीने रूक जाते तो क्या बिगड़ जाता? उसी तारीख को कर देते तो निर्माण भी पूरा हो जाता लेकिन उन्होंने नहीं किया क्योंकि तब तक लोकसभा चुनाव हो जाते। उनकी भावना शुद्ध रूप से राजनीतिक है...."