संसद पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, शुरू किया संबोधन

नई दिल्ली, 31 जनवरी - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद पहुंचने के साथ ही बजट सत्र शुरू हो गया है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नई संसद में यह मेरा पहला संबोधन है। यहां भारत महान भारत की महक है। यह नये भारत के निर्माण की संकल्पना है। उन्होंने कहा कि हमने संविधान लागू होने की 75वीं वर्षगांठ मनाई है और अमृतकाल में संसद की नई भव्य इमारत का निर्माण भी हुआ है। उन्होंने भारत को तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बताया है।