प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले की निंदा की

नई दिल्ली, 31 जनवरी - कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले पर जिसमें सी.आर.पी.एफ. के तीन जवान शहीद और 15 अन्य घायल हो गए थे, पर शोक व्यक्त किया। हिंसा की निंदा करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, "सभ्य समाज में आतंकवाद और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। पूरा देश इसके खिलाफ एकजुट है।" शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रियंका ने कहा, ''देश हमेशा उनका और उनके परिवारों का ऋणी रहेगा।''