लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की प्रतिक्रिया 

पणजी, 3 फरवरी - भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "लाल कृष्ण आडवाणी जी के लिए भारत सरकार ने भारत रत्न की घोषणा की है इसके लिए मैं लालकृष्ण आडवाणी जी का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं। एक सच्चा कार्यकर्ता और कार्यकर्ता से नेता तक उनका कार्य देश के सामने है। उनके नेतृत्व में देश में बहुत विकास हुआ है। उनके नेतृत्व में भाजपा का काम प्रगति पर आगे आया है।"