इतिहास गवाह है जब भी कांग्रेस आती है महंगाई आती है - पीएम मोदी 

नई दिल्ली, 5 फरवरी - PM मोदी ने कहा, "कांग्रेस के समय में किसानों के लिए कुल बजट होता था 25,000 करोड़ हमारे समय में किसानों के लिए 1.25 लाख करोड़ रूपये का बजट किसानों के लिए है। कांग्रेस ने अपने 10 साल के कार्यकाल में 7 लाख करोड़ का धान और गेहूं किसानों से खरीदा था। हमने 10 सालों में करीब 18 लाख करोड़ का धान और गेहूं किसानो से खरीदा है। कांग्रेस सरकार में दलहन और तिलहन की खरीदी नाम मात्र कभी की हो तो की हो। हमने 1.25 लाख करोड़ रुपए से अधिक का दलहन और तिलहन खरीदा है। इतिहास गवाह है जब भी कांग्रेस आती है महंगाई आती है... कभी कहा गया था कि 'हर चीज़ की कीमत बढ़ जाने की वजह से मुसीबत फैली है, आम जनता उनमें फंसी है।' यह नेहरू जी ने लाल किले से कहा था... 10 साल बाद भी महंगाई के यही गीत कहे गए थे... देश का PM रहते उन्हें 12 साल हो गए थे लेकिन हर बार महंगाई काबू में नहीं आ रही है, महंगाई के कारण आपको मुसीबत हो रही है इसी के गीत गाते रहे थे।