राज्यसभा में सोनिया गांधी और रघुराम राजन को भेज सकती है कांग्रेस


नई दिल्ली, 12 फरवरी - कांग्रेस सोनिया गांधी और आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को राज्यसभा भेज सकती है। बताया जा रहा है कि आज कांग्रेस अपनी प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। सोनिया हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा जा सकता हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा भी हिमाचल से चुनी जा सकती हैं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि राजन महाराष्ट्र या कर्नाटक से संभावितों की सूची में हैं।