संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज बंद रहेंगे पंजाब के टोल प्लाजा - सुख गिल मोगा

महतपुर, 14 फरवरी (हरजिंदर सिंह चंदी) - एम.एस.पी. व अन्य मांगों को लेकर शुरू हुए किसान आंदोलन को दबाने के लिए शंभू बॉर्डर पर किसानों पर प्रशासन की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसे गंभीरता से लेते हुए संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 37 किसान संगठनों की आपात बैठक बुलाई गई। इस बैठक के दौरान फैसला लिया गया कि सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ विरोध जताते हुए आज सुबह 11 बजे से 2 बजे तक पंजाब के सभी टोल प्लाजा बंद रहेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन पंजाब के प्रदेश नेता सुख गिल मोगा ने आंदोलनकारी किसान मज़दूर संगठनों से अपील की कि पूरे पंजाब में जहां भी टोल प्लाजा है, उसे समय पर खाली करवाया जाए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए स्टेज लगाई जाएं।