लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कर्नाटक में कम से कम 20 सीटें जीतेगी : मुख्यमंत्री सिद्धरमैया


मांड्या (कर्नाटक): 18 फरवरी  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार को कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में कर्नाटक की 28 में से कम से कम 20 सीटें जीतेगी।उन्होंने सभी 28 सीटें जीतने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दावे को भी खारिज कर दिया।