आज के प्रोजेक्ट, भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाने का माध्यम बनेंगे - पीएम मोदी 

बेगुसराय (बिहार), 2 मार्च - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज यहां से बिहार सहित पूरे देश के लिए 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है...एक ही कार्यक्रम में सरकार का इतना बड़ा निवेश ये दिखाता है कि भारत का सामर्थ्य कितना बढ़ रहा है। इससे बिहार के नौजवानों को यहीं पर नौकरी के अनेकों नए अवसर बनेंगे...." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज के ये प्रोजेक्ट, भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाने का माध्यम बनेंगे। आज की ये परियोजनाएं बिहार में सुविधा और समृद्धि का रास्ता बनाएंगी...ऐसे ही काम हैं जिसके कारण आज देश पूरे विश्वास से कह रहा है- अबकी बार, NDA सरकार 400 पार... इतिहास गवाह रहा है, जब-जब बिहार और ये पूर्वी भारत समृद्ध रहा है, तब-तब भारत भी सशक्त रहा है। जब बिहार में स्थितियां खराब हुईं, तो देश पर भी इसका बहुत बुरा असर पड़ा इसलिए मैं बेगुसराय से पूरे बिहार की जनता को कहता हूं- बिहार विकसित होगा, तो देश भी विकसित होगा...यह वादा नहीं है- यह मिशन है, यह संकल्प है।"