हरियाणा में BJP की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट आज, CM नायब सिंह सैनी को साबित करना है बहुमत

हरियाणा, 13 मार्च - हरियाणा में नई सरकार का आज फ्लोर टेस्ट है। सीएम नायब सिंह सैनी को विधानसभा में आज बहुमत साबित करना है। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 41 विधायक हैं। इसके अलावा पार्टी को 7 में से 6 निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वहीं हलोपा के गोपाल कांडा भी बीजेपी के साथ हैं। बीजेपी के मुताबिक, उसके पास इस समय कुल 48 विधायकों का समर्थन प्रप्त है।