वे (विपक्ष) देश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं:मीनाक्षी लेखी


नई दिल्ली, 15 मार्च -  CAA पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, "वे (विपक्ष) देश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं...इन (शरणार्थी) लोगों ने 1947 में विभाजन की मांग नहीं की थी। पाकिस्तान और बांग्लादेश में रहने वाले लोगों ने विभाजन की मांग की थी। इन देशों में अल्पसंख्यकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता था और इसलिए उन्हें यहां आना पड़ा...पहले यह 'अखंड भारत' था जो अलग-अलग देशों में विभाजित था। हमारे देश को यह समझने की जरूरत है।"