बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक राजेंद्र भंडारी भाजपा में हुए शामिल 

देहरादून, 17 मार्च- पूर्व कांग्रेस नेता और बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक राजेंद्र भंडारी दिल्ली में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "उनका (राजेंद्र भंडारी) लंबा राजनीतिक करियर है। वह हमारे द्वारा किए गए विकास कार्यों के कारण भाजपा में शामिल हुए हैं और वह उससे प्रभावित हैं। भाजपा पहले से ही उत्तराखंड की सभी पांचों लोकसभा सीटें जीतने की स्थिति में थी, लेकिन हमारे परिवार में उनके शामिल होने से एक सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। हम दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी में उनका स्वागत करते हैं।"