अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे - आतिशी

दिल्ली, 25 मार्च - AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, "आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे। यह बिल्कुल स्पष्ट है कि वे ही मुख्यमंत्री रहेंगे चाहे सरकार जेल के अंदर से चले या बाहर से।"