महागठबंधन में 5 पार्टियां हैं और सभी सीट का बंटवारा हो गया है - तेजस्वी यादव

पटना, 29 मार्च - राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "हमने कई बार इस बात को दोहराया है कि बिहार में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे। महागठबंधन में 5 पार्टियां हैं और सभी सीट का बंटवारा हो गया है। NDA में कई लोगों को तो सीट तक नहीं मिली। हम लोगों को गठबंधन मजबूत है और हम मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। ये हमारा विषय नहीं है। हमारी पार्टी का गठबंधन किसी व्यक्ति के साथ नहीं हुआ है दल के साथ हुआ है। कांग्रेस के साथ हमारा बहुत पहले से गठबंधन है। सीटों पर जनवरी से ही बातचीत चल रही है। सारी बातें उसी समय तय हो चुकी हैं।"