भाजपा सरकार ने दिखा दिया कि भारत किसी से कम नहीं- पीएम मोदी 

नई दिल्ली, 9 अप्रैल - प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "सारी दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत ये दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। भारत जब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती आर्थिक ताकत बना तो आपको गर्व हुआ...हमारे चंद्रयान ने जब चांद पर तिरंगा फहराया तब आपको गर्व हुआ...भारत में हुए जी-20 सम्मेलन की पूरे विश्व में प्रशंसा हुई...कभी कांग्रेस सरकारें दुनिया से मदद मांगती थी। लेकिन कोविड में भारत ने पूरी दुनिया में वैक्सीन और दवाइयां भेजी ये सुनकर आपको गर्व हुआ...विश्व में कहीं भी युद्ध का संकट आया हम वहां से एक-एक भारतीय को सुरक्षित वापस लाए....जब देश मज़बूत होता है तो दुनिया उसकी सुनती है।" भाजपा सरकार ने दिखा दिया कि भारत किसी से कम नहीं है...जब नीयत सही होती है और हौसले बुलंद होते हैं तब नतीजे भी सही मिलते हैं। आज हम चारों तरफ विकसित भारत का निर्माण होते देख रहे हैं। कहीं चार,छह और आठ लेन के हाइवे बन रहे हैं, कहीं वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेन चल रही हैं...पुरानी सरकारों दे दौरान जो फैक्ट्रियां यहां बंद हो गई थी उन्हें भी नई ऊर्जा मिली है। सपा, बसपा और कांग्रेस के समय 14 साल में जितने पैसे गन्ना किसानों को मिले थे उससे ज्यादा पैसे योगी सरकार ने 7 साल में गन्ना किसानों को दे दिए हैं। गांव की हमारी 3 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनेंगे। ये मोदी की गारंटी है। पक्के घर, हर घर नल जैसी सुविधा हर परिवार तक पहुंचे ये मोदी की गारंटी है और आप जानते हैं मोदी की गारंटी यानी हर गारंटी पूरा होने की गारंटी।