छत्तीसगढ़ : बस के खदान में गिरने से 12 लोगों की मौत, 14 लोग घायल


दुर्ग (छत्तीसगढ़): , 10 अप्रैल -  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को एक बस के खदान में गिरने से तीन महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया है।