अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार को पद से हटाया 

नई दिल्ली, 11 अप्रैल- सतर्कता निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। सतर्कता विभाग के विशेष सचिव वाई.वी.वी.जे. राजशेखर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कुमार की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि विभव कुमार की नियुक्ति में निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का ईमानदारी से पालन नहीं किया गया। इसलिए ऐसी नियुक्ति अवैध एवं अमान्य है।