स्कूल बस हादसा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जताया दुख

चंडीगढ़, 11 अप्रैल- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्कूल बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि महेंद्रगढ़ में हुए स्कूल बस हादसे से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हैं जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खो दिया है। स्थानीय प्रशासन घायलों की मदद के लिए तैयार है और मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।