सच्चाई ये है कि इन्होंने बहुत से ऐसे काम किए हैं, जिससे जनता कमजोर हुई है- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली, 8 मई - कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "ये लोग संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं जब ये बात जनता के बीच में ज्यादा फैलने लगी तब पीएम मोदी को लगा कि  चुनाव में नुकसान हो जाएगा। इसलिए उन्होंने कहा कि हम संविधान नहीं बदलेंगे। लेकिन सच्चाई ये है कि इन्होंने बहुत से ऐसे काम किए हैं, जिससे जनता कमजोर हुई है। इसलिए आपको अपने भविष्य के लिए वोट डालना चाहिए।"