जिसने भी भ्रष्टाचार किया है वह सलाखों के पीछे जाएगा - नायब सिंह सैनी

नवांशहर, 29 मई - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनकी नीति और नियत के बारे में किसी को नहीं पता है। यह इंडिया गठबंधन के लोग एक मंच पर अपने पाप को छिपाने के लिए एक साथ आए हैं लेकिन मोदी देश के अंदर बैठा है जिसने भी भ्रष्टाचार किया है वह नहीं बचेगा, वह सलाखों के पीछे जाएगा। लोगों ने इनके चेहरे को पहचान लिया है। पंजाब के लोगों ने मन बनाया है कि अगर पंजाब का किसी के नेतृत्व में भला है तो वह मोदी जी के नोतृत्व में है।