अधिकतम तापमान फतेहपुर में 48.4 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज - राधेश्याम शर्मा

राजस्थान, 30 मई - जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा, "पिछले 24 घंटों में राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज़ की गई है। अधिकतम तापमान फतेहपुर में 48.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हीट वेव का दौर पिछले 24 घंटों में उत्तर पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में ही दर्ज़ किया गया है। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज़ होगी।