सी.आई.डी. के समक्ष पेश हुए बी.एस. येदियुरप्पा

बेंगलुरु, 17 जून- कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने आज सी.आई.डी. के समक्ष पेश हुए। दरअसल, उन पर एक नाबालिग से यौन उत्पीड़न का आरोप है। नाबालिग की मां ने उसके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले पर येदियुरप्पा ने कहा था कि वह 17 जून यानी सोमवार को सीआईडी ​​के समक्ष पेश होंगे। 11 जून को बेंगलुरु की एक अदालत ने पोक्सो मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के खिलाफ गैर ज़मानती वारंट जारी किया गया था।