चंद्रयान-4 को कैबिनेट द्वारा मंजूरी देना सभी के लिए गर्व की बात - पीएम मोदी 

नई दिल्ली, 18 सितंबर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि हर किसी को गर्व महसूस होगा कि चंद्रयान-4 को कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है। उन्होंने कहा कि इसके कई फायदे होंगे, जिनमें भारत को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में अधिक आत्मनिर्भर बनाना, नवाचार को बढ़ावा देना और शिक्षा जगत को समर्थन देना शामिल है।