चेन्नई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी

मुंबई, 19 जून - चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बम की धमकी का संदेश मिला। फ्लाइट रात करीब 1030 बजे मुंबई में सुरक्षित लैंड कराया गया। इंडिगो ने कहा कि चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5149 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने पर चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान को एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया।