मुंबई में अनुपम खेर के ऑफिस में चोरी हुई, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर की जांच शुरू 

मुंबई, 20 जून - मुंबई के अंधेरी वीरा देसाई इलाके में स्थित अभिनेता अनुपम खेर के ऑफिस में डकैती की घटना हुई है। दो अज्ञात लोगों ने उनके ऑफिस में सेंध लगाई। मुंबई की अंबोली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।