ओडिशा: बालासोर में शुक्रवार को कर्फ्यू में छह घंटे की ढील


बालासोर: 21 जून  ओडिशा के बालासोर शहर में शुक्रवार को छह घंटों के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई, ताकि लोग अपनी जरूरत का सामान खरीद सकें। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।उत्तरी ओडिशा के इस शहर में सोमवार रात को दो समूहों मे हुई झड़प के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था। दो समूहों में हुई इन पथराव की घटनाओं में 10 लोग घायल हो गए थे।