मणिपुर के मुख्यमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण 

इंफाल, 3 जुलाई - मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने बाढ़ से प्रभावित आवासीय क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा, "ओलावृष्टि के बाद यह दूसरी बार बाढ़ आई है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है... दो NDRF की टीमें पहले ही उपकरणों के साथ भेजी जा चुकी हैं। और यहां राज्य पुलिस बल और असम राइफल्स, सभी शामिल हैं। सरकार चौबीसों घंटे हर संभव मदद मुहैया कराने जा रही है और अब अंदरूनी गांवों से बचाव अभियान चल रहा है। मुझे लगता है कि अगर बारिश होती है तो हमें थोड़ा सावधान रहना होगा। हमें सावधान रहना होगा...."