जानिए विभिन्न जीवों की आयु
जब भी जीव पृथ्वी पर जन्म लेता है, उसका जीवनकाल पहले से ही निश्चित हो जाता है चाहे वह पक्षी हो, पशु हो, रेंगने वाला जीव हो या पानी में रहने वाला जीव हो। आइए जानें कुछ स्तनपायी जीव, जल में रहने वाले जीव उड़ने वाले जीवों की आयु के बारे में।
पक्षी
पक्षी जो उड़ते हैं, उनका जीवन काल भी अलग है, जैसे पहाड़ी कौआ 69 वर्ष, काकातूआ 69 वर्ष, उल्लू बड़े सींगाें वाला 68 वर्ष, पेलिकन 52 वर्ष, चील 46 वर्ष, सारस 43 वर्ष, शतुरमुर्ग 60 वर्ष और कौंडोर 65 वर्ष। यह दक्षिण अफ्रीका का बड़ा गिद्ध है।
पानी में रहने वाली मछली का जीवन काल जर्मन मछली शीरोफिश 60 वर्ष, पाइक (नुकीले थूथन वाली) 50 वर्ष, कोड मछली 25 वर्ष और कोड जो अधिकतर तालाब में रहती है, उसका जीवनकाल भी 50 वर्ष तक का होता है।
रेंगने वाले जीव
घड़ियाल 62 वर्ष, केंचुआ 54 वर्ष, नील नदी का मगरमच्छ 50 वर्ष, अजगर 34 वर्ष, एनाकोंडा सांप 32 वर्ष।
स्तनपायी जीव
स्तनपायी जीवों के बारे में तो जानते हो जो अपना दूध अपने बच्चों को पिलाते हैं। हाथी 75 वर्ष, घोड़ा 55 वर्ष, दरियाई घोड़ा 54 वर्ष, चिंपांजी 51 वर्ष, गैंडा 48 वर्ष, रीछ 47 वर्ष, ग्रीनलैंड सील मछली 42 वर्ष, गोरिल्ला 40 वर्ष, बड़ा लंगूर 37 वर्ष, अरनाभैंसा 33 वर्ष, बबून बंदर 33 वर्ष, चीता 31 वर्ष, शेर 29 वर्ष, जिराफ 28 वर्ष बड़े चमगादड़ 25 वर्ष, छोटे चमगादड़ 15 वर्ष। मेडगास्कर और गैलपैगोस टापुओं पर पाये जाने वाले कछुओं की आयु 200 वर्ष तक होती है। इसका अर्थ है कछुए मनुष्यों से अधिक जीवन जीते हैं। (उर्वशी)