झारखंड: चोगागुटू गांव में करंट लगने से 3 लोगों की मौत

रांची (झारखंड), 15 जुलाई- झारखंड के रांची जिले में एक बस की छत पर बिजली का तार गिर गया। इसी दौरान बिजली के तार के संपर्क में आने से तीन लोगों को करंट लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रांची से करीब 65 किलोमीटर दूर तमाड़ थाना क्षेत्र के चोगागुटु गांव के पास रविवार रात हुई इस दुर्घटना में पांच लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती कराया गया है।