विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी के पिता की हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार  

पटना, 18 जुलाई- बिहार पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी के पिता की हत्या मामले में मुख्य आरोपी काजिम अंसारी को दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार जीतन साहनी की हत्या पैसे के लेनदेन के विवाद में की गयी थी, मुख्य आरोपी ने उक्त घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। बिहार पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देश पर गठित एसआईटी, कुशल अधिकारियों के नेतृत्व में गठित विशेष सुरक्षा दल (एसटीएफ), वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम और जिला पुलिस दरभंगा के संयुक्त प्रयास से घटना का पता लगाया।