केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन पर कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपालन की प्रतिक्रिया

वायनाड, 30 जुलाई - केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन पर कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "यह हमारे लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद दिन है। वायनाड में एक के बाद एक त्रासदी हो रही है। आज सुबह हमने यह दुखद समाचार सुना। मैंने राहुल गांधी को सूचित किया, उन्होंने तुरंत जिला कलेक्टर को फोन किया और मुख्यमंत्री को फोन किया। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात की। राजनाथ सिंह ने भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। यह एकजुटता का समय है, हमें मिलकर काम करना होगा ताकि अधिकतम लोगों का जीवन सुरक्षित रहे। हम (वायनाड) जाने की योजना बना रहे हैं।