हरियाणा: भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी - सीएम नायब सिंह सैनी

झज्जर (हरियाणा), 18 अगस्त - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से तैयार है। चुनाव का आगाज हो गया है, भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी। हम हरियाणा की जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं, हरियाणा की जनता को इस सरकार पर भरोसा है। कोई भी दावा कर सकता है (सरकार बनाने का) क्योंकि यह भ्रष्टाचार में डूबी सरकार थी, लोगों ने उन्हें(भूपेंद्र हुड्डा) नकार दिया है।