हरियाणा के कैथल में LJP की राष्ट्रीय सचिव और BJP के कई स्थानीय नेता कांग्रेस में शामिल

कैथल, 19 अगस्त - हरियाणा के कैथल में भारतीय जनता पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी के कई स्थानीय नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख नामों में लोक जनशक्ति पार्टी (युवा मोर्चा) की राष्ट्रीय सचिव सुपार्श्व जैन और शिक्षा समिति (कैथल) की संचालिका प्रज्ञा पाशा जैन शामिल हैं। बीजेपी के शहरी मंडल उपाध्यक्ष नवनीत (टोनी) भंडूला और आईटी सेल शहरी के प्रमुख कृष्ण शर्मा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। सत्ताधारी भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस का दामन थामा। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सबका पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा, "हम सब मिलकर प्रदेश की जनता के लिए काम करेंगे।