नाभा में जेल तोड़ने के मुख्य साजिशकर्ता को हांगकांग से प्रत्यर्पित किया गया: पंजाब पुलिस


चंडीगढ़ 22 अगस्त  पंजाब में नाभा जेल तोड़ने के मुख्य साजिशकर्ता रमनजीत सिंह को हांगकांग के अधिकारियों ने प्रत्यर्पित कर दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि रमनजीत सिंह उर्फ रोमी को पंजाब पुलिस की एक टीम द्वारा भारत लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोमी नाभा जेल तोड़ने के मामले में मुख्य साजिशकर्ता था, जिसमें दो आतंकवादियों समेत छह खूंखार अपराधी भाग गये थे।