भाजपा ने हमेशा धर्म के नाम पर देश को बांटने की राजनीति की है - राजा वड़िंग 

चंडीगढ़, 12 सितम्बर- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि भाजपा ने हमेशा धर्म के नाम पर देश को बांटने की राजनीति की है। भाजपा और उसका बिका हुआ मीडिया श्री राहुल गांधी जी के बारे में तरह-तरह की अफवाहें फैला रहा है, लेकिन देश की जनता सच्चाई से वाकिफ है और वह नफरत की इस राजनीति का जवाब ज़रूर देगी।