विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के लोगों को बलराम जयंती की दी बधाई

रायपुर, 9 सितम्बर - भगवान श्री बलराम जयंती-किसान दिवस कार्यक्रम पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "आज भगवान बलराम जयंती है। मैं समस्त छत्तीसगढ़ के लोगों को बलराम जयंती की बधाई देता हूं। हमारा कृषि मंत्रालय आज यहां भगवान श्री बलराम जयंती को किसान दिवस के रूप में बना रहा है इसके लिए मैं कृषि विभाग और हमारे कृषि मंत्री को भी धन्यवाद देना चाहूंगा। यह एक अनोखी पहल है जहां हम हर साल  बलराम जयंती को कृषि दिवस के रूप में मनाएंगे।