कर्नाटक भाजपा ने मुनिरत्न को 5 दिनों के भीतर कारण बताओ नोटिस किया जारी

बेंगलुरु, 14 सितम्बर - कर्नाटक भाजपा ने पार्टी विधायक मुनिरत्न को उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के बारे में 5 दिनों के भीतर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनके खिलाफ व्यालिकावल पुलिस स्टेशन में 2 FIR दर्ज की गई हैं। ये मामले ठेकेदार चेलवाराजू द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों से जुड़े हैं, जिन्होंने मुनिरत्न पर उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया है।